फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना सूचना बंद कर दिया रास्ता और खोद डाली रोड, लोगों को उठानी पड़ी दिक्कत; ठेकेदार से जवाब-तलब

Wed, 24 May 2023 03:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में बिना सूचना दिए जलनिगम ने रास्ता बंद कर दिया और रोड खोद डाली। इससे लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि ठेकेदार से जवाब मांगा जाएगा। 
विज्ञापन
Agra;- आवास विकास की मेन रोड को बिना सूचना के बंद कर दिया गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पश्चिमी क्षेत्र में आधी-अधूरी बिछाई गई सीवर लाइन का काम बिना किसी योजना के चल रहा है। बोदला-किशोरपुरा रोड के बाद जलनिगम निर्माण इकाई ने अब आवास विकास कॉलोनी सेक्टर सात और आठ का 100 फुटा डबल चैनल रोड पुलिस चौकी पर बंद कर दिया गया। एक लाख से ज्यादा लोग आवास विकास कॉलोनी की इन सड़कों का इस्तेमाल करते हैं, जो बिना किसी डायवर्जन और सूचना के रोड बंद किए जाने से परेशान हैं।

शनिदेव मंदिर रोड को खोद डाला

मंगलवार सुबह जब लोग ऑफिस के लिए निकले तो जेसीबी और हरा पर्दा लगाकर पूरा रोड बंद मिला। इससे बिजलीघर तक आवागमन बंद हो गया। इससे लोगों को करकुंज और शिवालिक कैंब्रिज रोड के बीच से होकर निकलना पड़ा। जलनिगम ने सीवर लाइन बिछाने के लिए शनिदेव मंदिर रोड को भी खोद डाला। इससे यहां भी वाहनों का निकलना बंद हो चुका है। बोदला से कैलाशपुरी या हाईवे जाने वालों के लिए जलनिगम की यह खुदाई परेशानी भरी है।

विज्ञापन

स्कूल से लौटे तो लंबा रास्ता घूमकर आई वैन

सेक्टर 4 से सेक्टर 7-8 होते हुए मुख्य मार्ग से सीधे कैलाशपुरी मोड़ तक आवागमन था, पर जलनिगम ने सुबह अचानक बिना किसी डायवर्जन और सूचना के खुदाई शुरू कर दी। इससे ऑफिस जाने वालों को बोदला-सिकंदरा और करकुंज रोड होते हुए निकलना पड़ा। स्कूलों से लौट रहे बच्चों को काफी परेशानी हुई। दोपहर में स्कूल वैनों को लंबा चक्कर काटकर निकलना पड़ा। चक्कर से बचने के लिए स्कूल से आने वाले बच्चों की वैन आवास विकास कॉलोनी की गलियों में फंस गई।

यह भी पढ़ेंः- UPSC CSE Result: दिव्यांगता को मात दे सूरज तिवारी ने हासिल की 917वीं रैंक, बोले- कुछ भी हो न हारें हिम्म

इन लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

आवास विकास निवासी जितेंद्र पमनानी ने कहा कि शनिदेव मंदिर वाली सड़क रात में अचानक खोद दी। धूल के गुबार के कारण दो दिन से परेशान थे, अब पुलिस चौकी के पास मेन रोड बंद कर दी। दिल्ली गेट जाने के लिए शाहगंज का रास्ता तय करना पड़ा है।

आवास विकास निवासी विकास मोहन बंसल ने कहा कि बिना किसी डायवर्जन के सड़क की खुदाई क्यों की गई, जबकि इस रोड से मदिया कटरा, हाईवे का ट्रैफिक जुड़ा है। संजय प्लेस जाने के लिए घूमकर लंबा रास्ता तय करना पड़ा।
 
विज्ञापन

कमिश्नर से शिकायत करेंगे

पूर्व पार्षद सुषमा जैन ने कहा कि पहले ही पांच महीने तक यहां सड़क बंद रही। अब 20 दिनों से एक रोड बंद कर रखी है। जलनिगम की मनमानी के खिलाफ कमिश्नर से शिकायत करेंगे। 

यह भी पढ़ेंः- ताजमहल में पानी की किल्लत: बूंद-बूंद को तरसे पर्यटक, मुख्य गुंबद की बत्ती गुल, कई विदेशियों की बिगड़ी

ठेकेदार से स्पष्टीकरण लेंगे

जलनिगम निर्माण इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि मैं दो दिनों से अवकाश पर था। मेरी जानकारी में सीवर पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई और रास्ता बंद करने का काम नहीं है। ठेकेदार से इस बारे में स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें