फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला सोना अंडरपास में भरा पानी, आवागवन में क्षेत्रीय लोगों को हो रहीपरेशानी

विज्ञापन
टूंडला के नगला सोना स्थित अंडरपास में भरे पानी से गुजरते वाहन - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। लाइनपार क्षेत्र में रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास से निकलने के लिए वाहन चालकों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। पैदल राहगीर तो रेलवे लाइन क्रॉस करने को मजबूर हैं। इससे करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

लाइनपार क्षेत्र का रसूलाबाद मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। इस पर ही डेडिकेट फ्रेट कोरीडोर बना हुआ। इसके अंडरपास से गांव बड़ा कुआं, अनवारा, नगला केशों, नगला दत्त, गढ़ी भगवंत, नगला हरिश्चंद्र, जटपुरा, बालमपुर, रसूलाबाद, गढ़ी साहब, बजहेरा, भीकनपुर आदि के लोगों का आवागमन रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंडरपास में बारिश का पानी भरा होने से दुपहिया वाहन चालकों बहुत परेशानी होती है। लोग गंदे पानी से निकलते हैं या फिर रेलवे लाइन क्रॉस करके दूसरी ओर पहुंचते हैं। समस्या से रेलवे के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है, लेकिन जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें