फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंदे के विवाद में किसान की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

Wed, 05 Jun 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव वीरपुर कलां में सोमवार की शाम नामजद लोगों ने एक किसान से गांव में हुई भागवत के चंदा को लेकर विवाद किया। इसके बाद लाठी-डंडाें से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी शव को मौके पर पड़ा छोड़ कर भाग गए। आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

गांव वीरपुर कला में दो मई को ग्रामीणों के सहयोग से चंदा कर भागवत कथा का आयोजन हुआ था। गांव निवासी उम्मेद सिंह चौहान (52) का चंदे के रुपये का हिसाब मांगने पर चचेरे भाई और भतीजे से कहासुनी हो गई थी। जिसे कुछ लोगों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया था। सोमवार की शाम को उम्मेद सिंह दूध लेने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में चचेरा भाई छोटे सिंह और भतीजा श्यामू मिल गया। वह चंदे के रुपये को लेकर विवाद करने लगे। इसके बाद उम्मेद पर लाठी डंडा से हमला कर दिया। सिर में लाठी से कई प्रहार किए। जिसके चलते उम्मेद की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या करने के बाद आरोपी पिता पुत्र लाठी-डंडा वहीं फेंक कर वहां से भाग गए। जानकारी होने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। उधर, सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। एएसपी राहुल मिठास ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मृतक के पुत्र प्रदीप ने आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें