आगरा। डावर-चाहर क्रिकेट मैदान पर आयोजित लीजेंड्स कप सीजन-1 (यूपीडीसीएल) के तीन दिवसीय क्रिकेट महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। 40 वर्ष से अधिक आयु के चिकित्सकों के इस प्रतियोगिता में आगरा, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज और जयपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया।
आयोजन से जुड़े डॉ. आलोक मित्तल ने बताया कि डॉक्टरों के इस क्रिकेट महाकुंभ में कुल 11 मैच खेले गए। व्यस्त चिकित्सकीय जीवन के बावजूद खिलाड़ियों ने मैदान पर भी ऊर्जा, टीमवर्क और जज्बे का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हर दिन दर्शकों को रोमांचक खेल में आकर्षक शॉट्स और प्रभावशाली गेंदबाजी दिखी।
अंतिम मुकाबले में जयपुर लीजेंड्स ने कानपुर लीजेंड्स को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। जयपुर के डॉ. विकास गुप्ता ने शानदार शतकीय पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई। समापन समारोह में आईएमए के पूर्व अध्यक्ष मुख्य अतिथि डॉ. अरुण चतुर्वेदी रहे। कार्यक्रम का संचालन आशु यादव और आभार डॉ. संदीप फौजदार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. राजीव पचौरी, डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. संदीप फौजदार भी मौजूद रहे।
प्रमुख उपलब्धियां
विजेता – जयपुर लीजेंड्स
उपविजेता – कानपुर लीजेंड्स
मैन ऑफ द सीरीज – डॉ. अंकित वर्मा
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज – डॉ. विकास गुप्ता
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – डॉ. मनोज मीणा
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक – डॉ. सौरभ गुप्ता
-