फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जैन समाज के लोगों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया है। ज्ञापन में दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ फिरोजाबाद की लगभग एक बीघा जमीन पर रसूखदारों द्वारा किए गए कब्जे को हटवाने और मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बड़ा दिगंबर जैन मंदिर सराउद्यान करहल रोड कमेटी केे तत्वावधान में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ फिरोजाबाद की लगभग एक बीघा जमीन पर रसूखदारों द्वारा किए गए कब्जे की शिकायत करने पर अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कब्जे का विरोध करने पर मंदिर के पुजारी पंकज जैन को रसूखदारों ने अपने घर पर बुलाकर अभद्रता करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी है।
रसूखदारों ने पुजारी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। जिससे जैन समाज के लोगों में असंतोष और आक्रोश है। ज्ञापन में कब्जा हटवाकर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनंत कुमार जैन, महामंत्री विशाल जैन जॉली, संजय जैन, अरुण कुमार जैन, सुशील जैन, मनीष जैन, पंकज जैन, सुभाष जैन, दिलीप जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें