फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूप मंडल संगठन पर प्रतिबंध की मांग, गोमाता सेवा महासंघ और राष्ट्रीय जैन संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। राष्ट्रीय जैन संगठन एवं अंतरराष्ट्रीय गोमाता सेवा महासंघ द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एसडीएम डॉ. बुशरा बानो को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से अनूप मंडल संगठन पर रोक लगाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संयोजक सचिन जैन ने कहा कि राजस्थान में संचालित अनूप मंडल संगठन द्वारा देश की अखंडता और सद्भावना को आहत किया जा रहा है। उक्त संगठन पर अतिशीघ्र प्रतिबंध लगना चाहिए। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री लोकेन्द्र पोनियां और प्रदेश महामंत्री रामतीर्थ चक ने कहा कि अनूप मंडल संगठन द्वारा जैन धर्म और जैन संतों के ऊपर जो अभद्र टिप्पण़ी की जा रही है, वह बहुत ही निंदनीय है।
भारत सरकार को तत्काल उक्त देशविरोधी संगठन को प्रतिबंधित कर उसके पदाधिकारियों के खिलाफ देशद्रोह और देश में अराजकता फैलाने की गंभीर धाराओं की कार्रवाई कर जेल भेजना चाहिए। इस दौरान डॉ. गौतम सिंह नोहवार, महेंद्र सिंह जुरैल, उदयप्रताप वर्मा, राजू उपाध्याय, नीरज जैन, प्रिंस जैन, सोनल जैन, सुभाष जैन, मुकेश उपाध्याय, प्रदीप पाठक, गददु जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें