फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल रेडियो बना बंदियों के मनोरंजन का साधन

विज्ञापन
जेल का निरीक्षण करते प्राधिकरण सचिव - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला जज अनिल कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को जेल का निरीक्षण किया। जेलर से कहा कि बंदियों की सुविधा के लिए जेल मैनुअल के अनुसार व्यवस्थाएं करें। गर्मी में बंदियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने शुक्रवार को जेल में बैरक नंबर एक, दो, महिला बैरक का निरीक्षण किया। बैरकों में मिले बंदियों की समस्याएं सुनीं। जेल अधिकारियों से प्राधिकरण सचिव ने कहा कि जेल में कई बंदी रोजे रख रहे हैं। रोजे रखने वाले बंदियों को जेल मैनुअल के तहत रोजे के संबंध में सुविधाएं दी जाएं।
गर्मी में बंदियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए। किसी बंदी के बीमार होने पर तत्काल उसका उपचार कराया जाए। जेल में बंदियों के मनोरंजन के लिए जेल रेडियो की व्यवस्था की गई है। बंदी मनचाहे गाने लगाकर मनोरंजन कर रहे हैं। जेलर पवन कुमार त्रिवेदी, डिप्टी जेलर मोनिका सचान, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी देवेंद्र सिंह, जेल पीएलवी अजय चौहान, पीएलवी जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें