फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

77 कैदियों की रिहाई के बाद 20 की आमद, बनाया क्वारंटीन बैरक

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमण को लेकर जेल प्रशासन भी विशेष सतर्कता बरत रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शासन ने 7 साल से कम सजा वाले दोष सिद्ध 20 कैदियों को पैरोल पर रिहाई दी जा चुकी है। 47 विचाराधीन कैदियों को न्यायालय अंतरिम जमानत दे चुका है। इस बीच कुछ अन्य अपराधी जेल भेजे जा रहे हैं। ऐसे में जेल प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए जेल में क्वारंटीन बैरक बना दिया है।
विज्ञापन

संक्रमण के खौफ के मद्देनजर चहुंओर सतर्कता बरती जा रही है। जेल में भी सतर्कता के बीच विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने कासगंज जिला जेल में निरुद्ध सात साल से कम सजा के आपराधिक मामलों में संलिप्त 30 दोषसिद्ध कैदियों को पैरोल दे दी है, जबकि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद न्यायालय से 47 कैदियों को अंतरिम जमानत पर रिहाई मिल चुकी है।
यह कदम इसलिए उठाया गया कि जेल की बैरक में भीड़भाड़ कम हो सके। 77 कैदियों की रिहाई के बाद जेल में नए आपराधिक मामलों के कैदियों के पहुंचने का सिलसिला है। पिछले पांच दिनों में 20 नए कैदियों को जेल भेजा जा चुका है। ऐसे में जेल प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए क्वारंटीन बैरक बना दिया है। जहां नए कैदियों को रखा जाएगा।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
जेल में जो नए कैदी पहुंच रहे हैं उन्हें क्वारंटीन बैरक में रखा जा रहा है। क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद कैदियों को सामान्य बैरक में रखा जाएगा। कैदियों से परिचितों की मुलाकात पर रोक है- आरके सिंह, जेलर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें