फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शाम 4.30 बजे जेल होगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जेल बंद होने का समय बदला गया है। अब शाम 4.30 बजे जेल बंद हो जाएगी। न्यायालयों से विलंब से आने वाले रिहाई परवाना पर दूसरे दिन ही बंदी की रिहाई की जाएगी। इस संबंध में जेल अधीक्षक ने जेल की नई व्यवस्था के संबंध में जिला जज को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद एक अक्तूबर से जेल के शाम को बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। अब जेल शाम को 4.30 बजे रोजाना बंद की जाएगी। पहले जेल बंद होने का समय साढ़े पांच बजे था। जेल के बंद होने केे समय से पहले न्यायालयों के रिहाई परवाना जेल में पहुंचने पर ही बंदियों की उसी दिन रिहाई हो सकेगी। विलंब से आने वाले रिहाई परवाना पर संबंधित बंदी की दूसरे दिन ही जेल खुलने पर रिहाई हो पाएगी।
जेल अधीक्षक हरीओम शर्मा ने इस संबंध में जिला जज को पत्र भेजा है। इसके अलावा उन्होंने सीजेएम और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को भी पत्र भेजा है। बताते चलें जेल में बंद अपराधियों की न्यायालय से जमानत मंजूर होने के बाद न्यायालय से जेल भेजे जाने वाले रिहाई परवाना के आधार पर ही बंदियों की जेल से रिहाई की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें