फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैत्री मैच में जागृति और प्रज्ञा रहीं स्टार खिलाड़ी

Tue, 07 Apr 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बॉस्केटबॉल मैच
विज्ञापन
आगरा। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को आगरा बास्केटबॉल संघ ने सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज में मैत्री बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ स्कूल के प्रिंसिपल फादर रंजीत टोप्पो और आगरा बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. हरि सिंह ने किया। मैच आगरा रेड और ब्लू टीम के मध्य खेला गया, जिसमें रेड टीम ने ब्लू टीम को 40-28 से हराकर मैच जीत लिया। मैच में जागृति और प्रज्ञा ने सर्वाधिक अंक बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

मैच में ऑफिशियल की भूमिका हरेंद्र प्रताप शर्मा, श्यामवीर सिंह और नमनदीप सिंह ने निभाई। इस अवसर पर आगरा बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉ. रीनेश मित्तल, हिमानी, आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें