जगरेला मार्ग को लेकर तहसील किरावली मे चल रहा धरना चार दिन बाद खत्म हुआ, तहसील प्रशासन ने दिया आ
अछनेरा। रुनकता के दलित बाहुल्य मोहल्ला जगरेला के मुख्य मार्ग की बदहाली और जलभराव को लेकर ग्रामीणों का चार दिनों से चल रहा धरना मंगलवार शाम को समाप्त हो गया। उपजिलाधिकारी किरावली अभिनव पाठक और नायब तहसीलदार राजपाल सिंह ने बुधवार सुबह से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का लिखित भरोसा दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले 20 वर्षों से बरसात में जलभराव के कारण आवागमन की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। धरने के चौथे दिन रालोद नेता ब्रजेश चाहर और जिला पंचायत सदस्य शिवपाल सिंह बंटी सिकरवार ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। वहीं, किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह और किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने चेतावनी दी है कि यदि बुधवार से काम शुरू नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान धीरज सिकरवार, सुमन सिकरवार, मुकेश सविता, सत्यवीर चाहर, सोनू चौधरी, राजकुमार, भगवान सिंह, हरिओम सिंह धाकरे, राजू, देवेंद्र, संदीप परमार, अनिल कुमार, बबलू, मोनू, सुशील कुमार, भोले राजावत आदि मौजूद रहे।