फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टीटीजेड क्षेत्र में वन माफिया ने कंजी के पेड़ों पर चलाई आरी

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।तोताराम स्कूल में वन माफियाओं ने काटे दर्जन पर कंजी के पेड़
विज्ञापन
फतेहाबाद। टीटीजेड क्षेत्र फतेहाबाद तहसील में हरे पेड़ों की अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रही है। वन विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण वन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला नवीन गल्ला मंडी के समीप स्थित तोताराम स्कूल परिसर का है, जहां कंजी के करीब दर्जनभर हरे पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूल परिसर में पिछले कई दिनों से पेड़ों की कटाई की जा रही थी। आरोप है कि वन माफिया ने दिनदहाड़े आरी चलाकर हरे पेड़ों को जमींदोज कर दिया। कुछ पेड़ों की लकड़ी मौके से ले जाई जा चुकी है, जबकि शेष लकड़ी अभी भी परिसर में पड़ी हुई है। लोगों कहना है कि जिस मार्ग पर यह स्कूल स्थित है, वहां से प्रतिदिन प्रशासनिक और अन्य विभागों के अधिकारी गुजरते हैं। इसके बावजूद इतने बड़े पैमाने पर हुई पेड़ों की कटाई पर किसी की नजर नहीं पड़ना कई सवाल खड़े करता है। पर्यावरण की दृष्टि से टीटीजेड क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई चिंता का विषय बनी हुई है। एक ओर सरकार एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है। वहीं, दूसरी ओर हरे पेड़ों की अवैध कटान सरकारी प्रयासों पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कुछ लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए मिलीभगत की आशंका जताई है।
किसी की निजी जगह में कंजी के पेड़ खड़े थे। जिन्हें बिना अनुमति के काटा गया है। जानकारी होने पर टीम मौके पर भेजी गई थी। कटी हुई लकड़ी को जब्त कर लिया गया है। पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। टीटीजेड क्षेत्र में बिना अनुमति के पेड़ काटना अवैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विशाल राठौर, रेंजर फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें