फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में लगे जाम में रेंगते नजर आए वाहन

विज्ञापन
मथुरा। नववर्ष पर वृंदावन में लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। नए साल पर वृंदावन को जाम से बचाने की प्रशासन की कोशिश पूरी तरह से कारगर साबित नहीं हो सकीं। नेशनल हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन को जोड़ने वाली सभी प्रमुख मार्ग वाहनों से अट गए। इन मार्गों पर वृंदावन की ओर वाहन रेंगते हुए नजर आए।
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन कोहरे ने जहां वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लगाया तो वृंदावन के आसपास भीड़ के दबाव ने वाहनों की धीमी गति से चलने को मजबूर कर दिया। छटीकरा से मल्टी लेवल पार्किंग तक वाहनों की संख्या इस कदर अधिक थी कि इस मार्ग के दोनों ओर जाम लग गया। अनेक वाहन प्रेम मंदिर पर आकर फंस गए। लोगों ने इस स्थिति को देख अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा कर दिया। यमुना एक्सप्रेसवे से सौ सैय्या आने वाले वाले वाहन भी जाम के चलते धीमी रफ्तार से निकलते हुए नजर आए।
इस मार्ग पर पुलिस ने बाहरी वाहनों के लिए टीएफसी सहित कई पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की थी। किसी तरह पुलिस के बैरियरों से निकलकर शहर में पहुंचे वाहनों का दबाव भी सड़कों पर देखने को मिला। कोतवाली अनुज कुमार ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों में बाहरी वाहनों को रोकने से नगर के आंतरिक क्षेत्र में वाहनों का जाम नहीं लगा है। बिहारी जी के आसपास लोगों की भीड़ ही बहुत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें