फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर लगा सात किमी लंबा जाम, पुलिस प्रशासन के छूटे पसीने

विज्ञापन
बेवर में जीटी रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर/किशनी। जीटी रोड पर बेवर क्षेत्र में सोमवार को भाईदूज के पर्व पर सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दिनभर कड़ी मशक्कत के बाद भी पुलिस हालात सामान्य नहीं कर सकी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बेवर में जीटी रोड पर गग्गरपुर नहर पुल से लेकर बस स्टैंड होते हुए इटावा रोड तक जाम के हालात रहते हैं। सोमवार को जैसे ही वाहनों का दबाव बढ़ा तो जीटी रोड पर जाम लगना शुरू हो गया। सुबह 11 बजे तक बेवर में जीटी रोड ब्लॉक हो गया। आड़े तिरछे वाहन फंसने से जाम बढ़ता चला गया।
गग्गरपुर पुल से लेकर पुरैया नवीगंज तक सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसमें बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। जाम खुलवाने के लिए पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही की गाड़ी मोटा रोड तिराहे से आगे नहीं जा सकी। इसके बाद उन्होंने पैदल ही पुलिस बल के साथ जाम खुलवाया।
विज्ञापन

दूसरी ओर भोगांव से बेवर आ रहे सीओ अमर बहादुर सिंह भी गग्गरपुर पुल पर ही जाम में फंस गए। सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस बल की कई घंटो की मेहनत के बाद भी जाम से निजात नहीं मिल सकी। धीरे-धीरे वाहन गुजरना शुरू हुए। रात तक यहां यही हालात बने रहे। किशनी में ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर जाम के हालात बने रहे। विधूना चौराहे पर लगे जाम में एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। बाद में पुलिस के पहुंचने पर जाम खुलवाया गया।
पैदल ही निकल पड़े लोग
बेवर में लगे सात किलोमीटर लंबे जाम में फंसे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही थी। ऐसे में लोगों ने बसों व अन्य वाहनों से उतरकर पैदल ही सफर करना शुरू कर दिया। जाम वाले क्षेत्र में पैदल गुजरकर उन्होंने आगे वाहन की व्यवस्था की।
शहर में भी हुई समस्या
जाम की समस्या केवल कस्बों में ही नहीं बल्कि शहर में भी बनी रही। शहर के भांवत चौराहा, क्रिश्चियन तिराहा, बड़ा चौराहा, ईशन नदी पुल समेत कई जगह भीड़ अधिक होने के चलते जाम लगा। चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी और पीआरडी जवान लगातार वाहनों को हटवाते रहे। इससे बहुत अधिक समय तक परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें