फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बोगस फर्म से आठ लाख की आईटीसी पासओन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बोगस फर्म बनाकर 4.47 करोड़ रुपये की सप्लाई घोषित कर आठ लाख रुपये की बोगम आईटीसी पासओन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में राज्य कर अधिकारी ने थाना लोहामंडी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन




राज्य कर अधिकारी बीरेंद्र पाल सिंह ने रकाबगंज की संकल्प ट्रेडिंग कंपनी की जांच की। उन्हें पते पर कंपनी का अस्तित्व नहीं मिला। वहां के स्थानीय लोग भी कंपनी के बारे में कुछ नहीं बता सके। कंपनी ने 20 जून 2024 को जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराया था। उसके अनुसार कंपनी मालिक कानपुर के गर्ग रोड रायपुरवा निवासी संकल्प के नाम से दस्तावेजों में दर्ज है। कंपनी का नंबर भी सेवा में नहीं है। उन्होंने बताया कि 4.47 करोड़ रुपये की सप्लाई घोषित करते हुए आठ लाख रुपये की बोगम आईटीसी पासओन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें