दो साल कोरोना संक्रमण की वजह से हुई देरी
वर्ष 2019 में सेंसर में गड़बड़ी की वजह से हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म खराब हो गया। स्थानीय इंजीनियर कमी को दूर नहीं कर सके। बाद में दिल्ली की कंपनी के इंजीनियरों को दिखाया। उनसे पार्ट्स मंगवा लिए, लेकिन यह इटली के इंजीनियर ही लगा सकते थे। दो साल कोरोना में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें बंद होने से ये इंजीनियर भारत नहीं आ सके थे।
यह हो चुकी हैं अग्निकांड की बड़ी घटनाएं
शहर में आग लगने की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले दिनों बाईपास स्थित फर्नीचर शोरूम में आग लगी थी। यह चार मंजिल का था। आग घंटों बाद काबू हो सकी थी। इसी तरह शास्त्रीपुरम स्थित कई फैक्टरी में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।