फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसता है अबीर गुलाल जब निकलती है बांके बिहारी भव्य यात्रा

विज्ञापन
कासगंज फूल डोल की खबर से संबंधित फोटो सजी बांके बिहारी की प्रतिमा - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। होली पर जब मोहल्ला जय जयराम अट्टा वाली गली से बांके बिहारी की भव्य यात्रा निकलती है तो बड़ा ही मनभावन वातावरण हो जाता है। लोग के बिहारी जी के मंदिर से प्रतिवर्ष अबीर गुलाल उड़ाती हुई भव्य शोभायात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

यह शोभायात्रा फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को निकाली जाती है। फूलडोल शोभयात्रा से पहले श्रीबांके बिहारी जी मंदिर पर बिहारी जी के संग अबीर गुलाल उड़ाकर श्रद्धालु होली खेलते हैं। इसके बाद फूलडोल के रथ में प्रतिमा को विराजमान कराकर यात्रा शुरू की जाती है। मंदिर से शुरू हुई फूलडोल यात्रा अबीर गुलाल उड़ाती हुई नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करती है। यह परंपरा काफी पुरानी है। जिसका अब भी निर्वहन स्वर्णकार समाज कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें