फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पहले मानसून में दो घंटे हुई बारिश, गिरा 24 मिमी पानी

Thu, 27 Jun 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी/ गंजडुंडवारा/ अमांपुर/ पटियाली। जिले में बृहस्पतवार को जिले से देहात तक सुबह दो घंटे जमकर पानी बरसा। इससे लोगों की जिंदगानी मुश्किल भरी हो गई। जल भराव हो जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के काफी देर बाद पानी निकल सका। जिससे लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर ही गुजरना पड़ा। देहात में कुछ जगह पर सड़कें भी धंस गईं। इसमें वाहन फंस गए।
विज्ञापन

जिले में सुबह लगभग 5.45 बजे बारिश का दौर शुरू हो गया। काफी तेजी के साथ बारिश हुई। लगभग दो घंटे बारिश हुई। जिले में जून माह में 57 मिमी बारिश का औसत है, लेकिन दो घंंटे में ही 24 मिमी से अधिक बारिश हो गई। जिले में सबसे अधिक 27 मिमी बारिश हुई। तेज बारिश होने से शहरी क्षेत्र में सोरोंगेट, बिलराम गेट, नदरई गेट क्षेत्रों में पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी दिक्क्तें हुई।
सोरोंजी तीर्थ नगरी में भी दो घंटे तक बारिश हुई, जिससे जगह जगह जलभराव हो गया। चंदन चौक में जल निगम द्वारा खोदी गई पाइप लाइन ऊपर से मिट्टी डालकर बंद कर दी गई थी। तेज वर्षा से मिट्टी बैठ गई और जगह जगह गहरे गड्ढे हो गए जिससे आधा दर्जन वाहन इन गड्ढों में फंस गए वहीं कई राहगीर जल भराव के कारण इन गड्ढों में फिसलकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन

एक ट्रैक्टर का अगला हिस्सा गड्डे में चला गया। लोडर वाहन की एक साइड गड्डे में फंस गई जिससे इन वाहनों को कई घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। बस स्टैंड के समीप ही अलग अलग स्थानों पर तीन बाइक व एक ई रिक्शा भी गड्डे में फंसकर पलट गए। जिससे कई लोगों को चोटें आईं।
कस्बे के सहावर गेट के मोहल्ला कटरा की पाल बघेल कॉलोनी, चौदहपोर, चौंसठ, बारु, चक्रतीर्थ, अनाज मंडी चौराहा, कोतवाली चौराहा, कटरेश्वर चौराहा, लहरा रोड पर जल भराव लोगों के लिए मुसीबत बन गया। वर्षा बंद होने के बाद लोग गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर थे।
पटियाली तहसील क्षेत्र में दो घंटे में 22 मिमी बारिश हुई। हालाकि इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या न होने से लोगों को दिक्कत नहीं हुई। गंजडुंडवारा बारिश होने से मोहनपुर रोड, थाना रोड, गोशाला रोड, मंदिर हनुमान गढ़ी चौराहा, सुदामापुरी रोड, स्टेट बैंक रोड, पिचिया वाली गली, सुदामापुरी रोड में पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
सहावर क्षेत्र में भी लगभग 23 मिमी बारिश हुई। अमांपुर में बिकौरा रोड पर पहली ही बारिश ने नगर पंचायत की पोल खोल दी है। यहां जलभराव कर लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजार में पानी भर जाने से दुकानें भी देर से खुल सकी। बारिश थमने के बाद लोगों ने जब आवागमन शुरू किया तो उनको गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें