फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डेढ़ करोड़ खर्च, नहीं शुरू हो सकी इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब

Thu, 27 Jun 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में हर साल नए भवन और व्यवस्थाओं के लिए उद्घाटन का कार्य किया जा रहा है। लेकिन उद्घाटन और लोकार्पण के बाद व्यवस्थाओं को चालू कराने की जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों को याद नहीं आ रही है। अस्पताल में कई व्यवस्थाएं ऐसी हैं जो उद्घाटन के बाद भी अधूरी हैं। इनका जिले के मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इनमें इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब भी शामिल है जिसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन एक साल बाद भी लैब का संचालन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

एक साल पहले महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब की स्थापना के लिए पर्यटन मंत्री ने लोकार्पण किया। कहा गया था कि डेंगू पीड़ित मरीजों सहित सभी को एक सप्ताह के अंदर यहां जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी यहां जांच की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। इसके चलते यहां आने वाले मरीजों को कई प्रकार की जांच बाहर से करानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें