फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रतियोगिताओं में जीतना नहीं बल्कि भाग लेना जरूरी

विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद में आयोजित 22वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दौरान दौड़ प
विज्ञापन
- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 22वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ
विज्ञापन

फतेहाबाद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फतेहाबाद में बुधवार को दो दिवसीय 22वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह की शुरुआत की गई। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अरुणा त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सामरोह का शुभारंभ किया। छात्रा भूमिका, सरयू, नीतू और मालती ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। क्रीड़ा समारोह के पहले दिन छात्र-छात्राओं की 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में भाग लिया। इसके अलावा चक्र, गोला और भाला फेंक आदि प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं।
विज्ञापन

प्राचार्या ने कहा कि प्रतियोगिताओं में विजयी होना नहीं बल्कि प्रतिभाग करना जरूरी है। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. आलोक कटारा ने प्रतियोगिताओं का संचालन कराया। उन्होंने कहा कि खेल हमें न शारीरिक और मानसिक दृढ़ता प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. धनबंती चंचल, डॉ. नेत्रपाल सिंह, डॉ. बेद प्रकाश सिंह, डॉ. तेजेंद्र सिंह यादव, डॉ. प्रियंका, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. ब्रिजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें