फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजली बिल का बकाया जमा नहीं करने पर भिड़े परिवार के लोग, पथराव से मची अफरातफरी; एक शख्स के तोड़ दिए दांत

Wed, 11 Feb 2026 08:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बकाया बिजली बिल को लेकर परिवार के लोग भिड़ गए। दोनों ओर से मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। एक पक्ष के व्यक्ति के दांत तोड़ दिए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन
थाने में शिकायत करने पहुंचे पीड़ित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना लोहा मंडी क्षेत्र के तेलीपाड़ा में बिजली बिल के 60 हजार रुपये बकाया जमा नहीं करने पर चाचा और ताऊ के बेटों में विवाद हो गया। मारपीट के बाद पथराव से अफरातफरी मच गई। आधा घंटे तक दोनों ओर से ईंट पत्थर चले। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति घायल हुआ है। उसके दो दांत टूट गए हैं। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तेलीपाड़ा निवासी फरीद ने बताया कि भैंस पालन कर दूध बेचने का काम करते हैं। पिता भूरा की मृत्यु हो चुकी है। घर के सामने ताऊ सुलेमान का परिवार रहता है। उन्होंने कई साल पहले पिता के नाम जमीन पर ब्रश फैक्ट्री खोली थी। बिजली कनेक्शन पिता के नाम पर लिया था। बिल के 60 हजार रुपए बकाया चल रहे हैं। इनको अदा करने के लिए कई बार बिजली विभाग से नोटिस आ चुका है। मगर सुलेमान पक्ष बिल अदा नहीं करना चाहता है।

बुधवार सुबह 11:00 बजे वह बिल जमा करने की कहने गए थे। इस बात से नाराज होकर ताऊ के बेटे सलीम, जावेद आदि ने मारपीट शुरू कर दी। उन्हें बेरहमी से पीटा। परिवार के लोग बचाने आए तो पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से ईंट पत्थर चले। तकरीबन आधा घंटे तक पथराव से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा। वह स्थिति को संभाल नहीं सका। बाद में थाने की फोर्स बुला ली। फरीद के दो दांत टूट गए हैं। वहीं दूसरा पक्ष घर से भाग गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


एक घंटे बाद दो महिलाएं एक किशोर को लेकर थाने पर आई। उन्होंने आरोप लगाया की आरोपी पक्ष के लोगों ने किशोर को बुरी तरह पीटा है। उस पर चाकू से हमला कर दिया है। मगर चोट का निशान चाकू का नहीं था। पुलिस ने उनसे घटना के संदर्भ में वीडियो की मांग की। महिला ने एक वीडियो भी दिखाया। यह वीडियो घटना के बाद का था। मामले में पुलिस जांच कर रही है। एसीपी लोहा मंडी गौरव सिंह का कहना है कि मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी तरह की अशांति नहीं है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें