मैनपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी में एक घर के पालतू कुत्तों के उत्पात से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। घर में पाले गए कुत्तों की बजह से बच्चों का गली से निकलना मुश्किल हो गया है। अब तक 15 से 16 बच्चों को कुत्ते घायल कर चुके हैं। मोहल्ले के लोगों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कुत्तों से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
मोहल्ला छपट्टी में एक घर में दो कुत्ते पले हुए हैं। कुत्ते गली में बच्चों को देखते ही उन पर छपट पड़ते हैं। जब मोहल्ले के लोग घर के मालिक से इसका विरोध करते हैं कि अपने कुत्तों को बांध के रखो तो घर के मालिक लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। बच्चों पर कुत्तों के हमले का वीडियो मोहल्ले के लोगों ने एसपी को दिया है। शिकायत करने वालों में आफाक, संतोष, पंकज आदि लोग शामिल हैं। संवाद