फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आईटी कंपनी का निदेशक लापता, फ्लैट में मिला मोबाइल, पार्किंग में खड़ा था स्कूटर

Wed, 18 Nov 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आईटी सॉल्यूशन कंपनी के निदेशक रविनेश प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के खंदारी स्थित गुलमोहर वाटिका के फ्लैट से आईटी सॉल्यूशन कंपनी के निदेशक रविनेश प्रताप सिंह (23) लापता हो गए। 24 घंटे बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। उनका मोबाइल फ्लैट में रखा मिला, जबकि स्कूटर पार्किंग में खड़ा हुआ था। पिता ने थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में भी वह नजर नहीं आए हैं। 

विज्ञापन


मूलरूप से एटा के थाना जलेसर स्थित नूंह खेड़ा निवासी रविनेश प्रताप सिंह पुत्र राकेश पाल सिंह खंदारी स्थित केंद्रीय हिंदी संस्थान मार्ग पर गुलमोहर वाटिका के एक फ्लैट में किराये पर रहते हैं। तहेरे भाई नरेंद्र जादौन ने बताया कि रविनेश ने चार साल पहले दो दोस्तों जितेंद्र और विनोद के साथ साझीदारी में टीआरपीएस आईटी सॉल्यूशन ग्रुप के नाम से कंपनी बनाई थी। कंपनी का कार्यालय फ्लैट में ही बनाया। रविनेश वेब डिजाइनिंग और साफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम करते हैं। 


रविनेश से सोमवार शाम तकरीबन चार बजे तक परिवार के लोगों की मोबाइल पर बात हुई थी। शाम को तकरीबन पांच बजे फिर से कॉल किया तो रिसीव नहीं हुआ। इस पर पिता ने सिकंदरा में असोपा अस्पताल के पास रहने वाले रिश्तेदार के बेटे ललित को फ्लैट पर भेजा। अपार्टमेंट में भूतल पर रविनेश का स्कूटर खड़ा हुआ था। फ्लैट में ताला लगा था। इस पर साझीदारों को बुलाया। उनसे दूसरी चाबी से फ्लैट खोला। आफिस में रविनेश का मोबाइल फर्श पर पड़ा मिला। अनहोनी की आशंका पर देर रात पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट में मिला कागज पर लिखा नोट 

थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि रविनेश की तलाश की जा रही है। फ्लैट पर कौन आया? यह पता किया जा रहा है। कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। वहीं फ्लैट में एक कागज पर लिखा नोट मिला है, जिसमें कई लोगों के नाम है। यह भी लिखा है कि यह रुपयों के लिए तगादा कर रहे थे। किसी तरह की घटना होने पर यह लोग जिम्मेदार होंगे। इस बारे में परिजनों से पूछताछ की। पता चला कि रविनेश ने कंपनी खोलने के लिए कर्ज लिया था। इसलिए लोग रकम मांग रहे थे। 

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे 

पुलिस ने गुलमोहर वाटिका के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। मगर, रविनेश नजर नहीं आया। बाद में दयालबाग मार्ग पर दुकान और घरों के बाहर लगे कैमरे चेक किए गए। इसमें भी रविनेश नजर नहीं आया। मंगलवार को परिजनों ने एएसपी सौरभ दीक्षित से मुलाकात कर रविनेश को तलाशने के लिए कहा।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें