फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पीडीए की नुक्कड सभा में उठाए बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे

Mon, 24 Feb 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कुसमरा में हुई मंगलामुखियों की सभा में जुटे पीडीए के लोग। स्रोतः सपा
विज्ञापन
कुसमरा। कस्बा स्थित ज्ञानश्री गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए की नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इसमें समाजवादी पार्टी मंगलामुखी सभा की प्रदेश अध्यक्ष पायल सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण आज आम जमता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जूझ रही है। भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आम जनता परेशान है। खाद की किल्लत और काला बाजारी, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में भाजपा पूरी तरह से नाकाम रही है। हर मोर्चे पर यह सरकार फेल साबित हो रही है। सौहार्द को बिगाड़ने और भाईचारे को खत्म करने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाएगी। कार्यक्रम आयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी बाई ने मुख्य अतिथि पायल सिंह को चांदी का मुकुट पहनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, ज्योति मैसी, नरेंद्र सिंह यादव, रेखा यादव, श्यामकरण शाक्य, डैनी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें