फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इसरो के डीप स्पेस नेटवर्क की भोगांव में होगी स्थापना, भूमि की तलाश शुरू

Tue, 19 Aug 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। तहसील भोगांव क्षेत्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट डीप स्पेस नेटवर्क (डीएसएन) की स्थापना की उम्मीद जागी है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने 40 एकड़ भूमि की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी नारायणन की ओर से जमीन के संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। इसके तहत मिनी केंद्र स्थापित करने के लिए 40 एकड़ भूमि चिह्नित करने को कहा है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्याम लता आनंद के निर्देश पर उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा ने जमीन तलाश कार्य की जिम्मेदारी तहसीलदार गौरव कुमार को सौंपी है। तहसीलदार को एक सप्ताह के भीतर 40 एकड़ उपयुक्त भूमि को चिन्हित कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। यह रिपोर्ट मंडलायुक्त, आगरा शैलेंद्र कुमार सिंह को भेजी जाएगी, ताकि प्रस्ताव को समय पर आगे बढ़ाया जा सके।
तहसीलदार गौरव ने बताया कि इस काम के लिए लेखपालों और कानूनगो को अलग-अलग क्षेत्रों में भूमि चिह्नित करने के लिए कह दिया गया है। रिपोर्ट मिलते ही पूरी जांच के साथ प्रस्ताव उपजिलाधिकारी कार्यालय भेज दिया जाएगा। अगर, इसरो का केंद्र यहां स्थापित होता है तो यह भोगांव क्षेत्र के लिए एक बड़ा तकनीकी और वैज्ञानिक उपहार साबित होगा।
विज्ञापन




यह है डीप स्पेस नेटवर्क

डीप स्पेस नेटवर्क (एसडीएन) इसरो द्वारा संचालित एक अत्याधुनिक नेटवर्क है। यह बड़े-बड़े एंटीना और संचार सुविधाओं का उपयोग करके अंतरिक्ष में भेजे गए यानों और ग्रहों के मिशनों से संपर्क स्थापित करने में मदद करता है। यह नेटवर्क अंतरिक्ष यान से डेटा प्राप्त करता है और उन्हें कमांड भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें