फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला की उपचार के दौरान मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Tue, 19 Aug 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रजनी का फाइल फोटो - फोटो : रजनी का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रंपुरा की महिला की सिर में गंभीर बीमारी के चलते मंगलवार सुबह आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर इलाज में लापरवाही और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके बाद पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के गांव महलोई निवासी रजनी (25) की शादी पांच साल पहले गांव रंपुरा निवासी रामू राजपूत से हुई थी। करीब छह माह पूर्व रजनी मस्तिष्क की गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गई थीं। उनका उपचार आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। मंगलवार सुबह मौत हो गई। जानकारी के बाद मायके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने शव को कुर्रा लाने के बाद पुलिस को सूचना दी। मृतका के भाई संजय ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन ने बहन के इलाज में लापरवाही की। वे लोग बहन को प्रताड़ित करते थे। बहन के एक लड़का, एक लड़की है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।




भाजपा जिलाध्यक्ष ने मोर्चरी पहुंच कर ली जानकारी
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रंपुरा में महिला की मौत की घटना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने मोर्चरी पहुंच कर मृतका के परिजन से जानकारी ली। उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। पुलिस को कहा कि मामले में निष्पक्ष होकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें