फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-US Iran War:  युद्ध का असर! सड़क निर्माण की रफ्तार पर लगा ब्रेक, 15 हाॅट मिक्स प्लांट बंद

Sat, 21 Mar 2026 09:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Israel-US Iran War Impact: व्यावसायिक सिलिंडरों की कमी और बिटुमिन के बढ़ते दामों के चलते 15 हॉट मिक्स प्लांट बंद हो गए हैं, जिससे सड़क निर्माण प्रभावित हो रहा है। यदि हालात जल्द नहीं सुधरे तो जिले में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं ठप होने की आशंका जताई जा रही है।
 
विज्ञापन
सड़क निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाड़ी में इस्राइल व अमेरिका के ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच जिले में सड़कों के निर्माण पर संकट छा गया है। व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति ठप होने व बिटुमिन के बढ़ते दामों की वजह से करीब 15 हॉट मिक्स प्लांट ठप हो गए हैं। फिलहाल, ठेकेदारों ने नगर निगम, लोक निर्माण विभाग जैसे महकमों के अधिकारियों को इसकी मौखिक जानकारी भी दे दी है।
विज्ञापन


हॉट मिक्स प्लांट में सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाला माल तैयार करने के लिए मथुरा व बहादुरगढ़ स्थित रिफाइनरियों से बिटुमिन मंगाया जाता है। टैंकरों से लाकर बिटुमिन को गर्म कर एग्रीगेट (गिट्टी) के साथ मिलाया जाता है। इससे बनने वाले उत्पाद को सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया जाता है। प्लांट संचालकों के अनुसार, सरकार ने व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बंद कर रखी है। ऐसे में इन प्लांट में बिटुमिन गर्म नहीं हो पा रहा। वहीं, युद्ध शुरू होने से पहले तक बिटुमिन के दाम 44 से 45 हजार रुपये प्रति मीट्रिक टन थे। पिछले कुछ दिनों में दाम में 25 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है।

मौजूदा समय में बिटुमिन 52-53 हजार रुपये प्रति मीट्रिक टन की दर से बिक रहा है। ऐसे में प्लांटों में नया माल तैयार नहीं किया जा रहा। लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल निर्माण कार्य चल रहा है और किसी भी ठेकेदार ने आधिकारिक रूप से काम बंद होने की लिखित सूचना नहीं दी है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि यदि यही स्थिति एक हफ्ते और रही तो जिले में कई महत्वपूर्ण सड़कों का काम पूरी तरह रुक जाएगा।
विज्ञापन


काम रुकने की जानकारी नहीं
नगर निगम के कार्यवाहक मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि ठेकेदारों की ओर से अभी लिखित रूप में ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। विभाग के काम रुकने की भी कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं, पीडब्ल्यूडी के एसई चंद्रपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी भी जगह से काम रुकने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें