ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद आगरा में भी लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का पुतला दहन किया।
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद आगरा में भी प्रदर्शन किया गया। मजार शहीद ए सालिस में ईरान के समर्थन में शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ भी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने अमेरिका मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दाैरान मस्जिद से बाहर निकलने पर लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।