फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आइसोलेशन से ‘कोमा’ में पहुंचे रेलवे के 28 कोच, कोरोना काल में 56 लाख की लागत से बनाए गए थे

Sun, 04 Dec 2022 03:13 PM IST
मुकेश कुमार धर्मेंद्र यादव, अमर उजाला आगरा

सार

कोरोना आपातकालीन हालात से निपटने के लिए आगरा में 28 कोचों का आइसोलेशन तैयार किया गया था। प्रत्येक कोच पर करीब दो लाख रुपये का खर्च आया था। अब यह कोच कबाड़ हो रहे हैं। 
विज्ञापन
आइसोलेशन कोच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए आगरा रेल मंडल में 28 आइसोलेशन कोच दो साल बाद अब कोमा के हालात में पहुंच चुके हैं। तकरीबन 56 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए यह कोच आगरा में संक्रमण चरम पर होने के बाद भी इस्तेमाल नहीं किए जा सके। दो साल बीतने के बाद अनुपयोगी हो चुके कोच कबाड़ में बदलने लगे हैं। इनके बारे में रेलवे कोई निर्णय नहीं ले पा रहा है।

विज्ञापन


रेलवे के कैरिज एंड वैगन विभाग ने मार्च 2020 में आपातकालीन हालात से निपटने के लिए देशभर के साथ ही आगरा में भी 28 कोचों का आइसोलेशन तैयार किया गया था। प्रत्येक कोच पर करीब दो लाख रुपये का खर्च आया था। कोच में ऑक्सीजन सिलिंडर, ड्रिप सेट के साथ ही जरूरी उपकरण लगवाए गए थे। खिड़कियों को टेप लगाकर बंद करके इन्हें वार्ड का रूप दिया गया था। आगरा में यह कोच संक्रमण की दो लहरों में प्रयोग में नहीं लाए गए। हालांकि गुजरात और पूर्वोत्तर के राज्यों में इन कोचों का इस्तेमाल दूसरी लहर में किया गया था। 

धूल की परतें, कोचों पर ताले

आगरा कैंट स्टेशन के यार्ड के नजदीक यह कोच दो साल बीतने के बाद भी खडे़ हुए हैं। देखरेख नहीं होने के कारण इनकी खिड़कियों के टेप उखड़ चुके हैं। धूल की मोटी परतें जमा हो गई हैं। कोच धूप और बरसात में खराब हो रहे हैं, लेकिन इनका क्या इस्तेमाल किया जाएगा, इस बारे में रेलवे बोर्ड दो साल बाद भी आदेश जारी नहीं कर सका है। 

विज्ञापन

कोच रेस्टोरेंट में भी नहीं किया इस्तेमाल

आगरा रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि इन कोचों का इस्तेमाल ईदगाह पर स्थापित किए जा रहे कोच रेस्टोरेंट में नहीं किया जा रहा है। इसके लिए अलग कोच लगाया जाएगा। 

रेल प्रदर्शनी लगाई जा सकती है

रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य मुरारीलाल गोयल का कहना है कि इन कोचों का इस्तेमाल स्कूली बच्चों को रेलवे से जुड़ी महत्वपूर्ण वस्तुओं, उपकरणों और ऐतिहासिक जानकारियों की प्रदर्शनी लगाकर किया जा सकता है। इससे रेल के प्रति भावी पीढ़ी की समझ बढ़ सकेगी। 

रेलवे बोर्ड करेगा फैसला: डीसीएम

आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि आइसोलेशन कोचों के बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं हो सका है। रेलवे बोर्ड से कोई आदेश आने के बाद ही निर्णय लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें