नगर निगम वृंदावन क्षेत्र के स्वच्छता निरीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना पर संबंधित आवासीय परिसर को सैनिटाइज किया गया। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित व्यक्तियों से जुड़े ब्लॉक को सील कर दिया गया। नगर निगम की टीम ने आवासीय परिसर के ब्लॉक को सील करने के बाद सैनिटाइज किया।
स्वास्थ्य विभाग के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. मेघ श्याम गौतम ने बताया कि रमणरेती क्षेत्र में इस्कॉन संस्था से जुड़े आवासीय भवन में दो लोग पॉजिटिव मिलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 165 लोगों के नमूने लिए थे। इनमें 14 और की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद संबंधित क्षेत्र को सील कर दिया गया है।