फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में धान रोपकर लौट रहे किशोर को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आलीपुर खेड़ा। रविवार शाम को खेत में धान की रोपाई कर लौट रहे एक किशोर को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रैक्टर भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

आलीपुर खेड़ा क्षेत्र के गांव नाका निवासी अंशुल (14) पुत्र राजेश कुमार अपने पिता के साथ खेत में धान की रोपाई करने गया था। शाम को वह खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव नाका के किनारे गांव नाका निवासी शिवराज सिंह उर्फ पप्पू वहां से अपना ट्रैक्टर लेकर निकला। शिवराज ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए किशोर को रौंद दिया। इससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन ने अंशुल को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी कब्जे में लिया है। पिता राजेश कुमार ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें