फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंचायत सहायक की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा, सचिव पर मनमानी और घूसखोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। विकासखंड के ग्राम पाली में पंचायत सहायक की नियुक्ति को लेकर ग्राम पंचायत सचिव पर मनमानी और फर्जी प्रस्ताव भेजने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार, पंचायत सहायक पद पर नियुक्ति के लिए 2 जून 2026 को अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद 20 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत सचिवालय में प्रधान/प्रशासक की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें ग्राम पंचायत सचिव अनिल कुमार आर्य की मौजूदगी में ग्रामीणों के समक्ष हफीजउल्लाह खान के नाम का प्रस्ताव पंचायत सहायक पद के लिए किया गया। आरोप है कि प्रस्ताव को नियमानुसार सहायक विकास अधिकारी, विकासखंड कार्यालय में जमा कराया गया, जहां से उसे जिला पंचायत राज अधिकारी के पास भेज दिया गया। शिकायतकर्ता हफीजुल्लाह खान का आरोप है कि इसके बावजूद सचिव ने कथित तौर पर रुपये लेकर अन्य व्यक्ति की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेज दिया। शिकायत में दावा किया गया है कि 57 हजार रुपये लेने के बाद भी 1 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर दूसरे व्यक्ति के नाम का प्रस्ताव भेजने का आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जिस अभ्यर्थी का नाम नियुक्ति के लिए सामने आया है, उसका नाम कथित तौर पर मूल प्रस्ताव में शामिल नहीं था और न ही उसका आवेदन पत्र जमा हुआ था।
विज्ञापन



उक्त मामले में जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - मनीष पंवार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें