फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा के तीन कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्तियों पर सवाल, जांच हुई शुरू; कई नियुक्तियां संदिग्ध

Tue, 10 Mar 2026 08:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में तीन इंटर कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिक्षक सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के धूलियागंज स्थित श्री दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के अलावा दो और काॅलेज में भी शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ी सामने आई है। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने जांच शुरू कर दी है। इनमें स्वामी लीलाशाह आदर्श सिंधी इंटर कॉलेज में आठ, खेरागढ़ स्थित जनता इंटर काॅलेज में चार चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की नियुक्तियों पर सवाल उठे हैं। विभाग के पास इन नियुक्तियों से जुड़े मूल अभिलेख नहीं हैं। अब तक किसी भी शिक्षक व कर्मचारी को वेतन जारी नहीं किया गया है। सभी से मूल अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

 

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि स्वामी लीलाशाह आदर्श सिंधी इंटर कॉलेज में भी आठ सहायक शिक्षकों की नियुक्तियां इसी प्रकार की गई थीं, लेकिन उस समय की नियुक्तियों से संबंधित कोई मूल पत्रावली विभाग के अभिलेखों में उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा जनता इंटर काॅलेज में चार कर्मचारियों की नियुक्ति भी गड़बड़ी सामने आई है। इनमें से किसी का भी वेतन जारी नहीं किया गया है। जब तक अभ्यर्थी नियुक्ति से जुड़ी मूल पत्रावली और विभागीय अधिकारियों के हस्ताक्षरयुक्त अभिलेख उपलब्ध नहीं कराते, तब तक वेतन जारी नहीं किया जाएगा। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है और निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दिए नोटिस, रिकॉर्ड किए तलब
धूलियागंज स्थित श्री दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में एलटी ग्रेड सहायक अध्यापकों की नियुक्ति और अनुमोदन में गड़बड़ी सामने आने के बाद डीआईओएस की ओर से संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं और उनके रिकॉर्ड तलब किए गए हैं। डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि कॉलेज में चयन समिति ने साक्षात्कार के अंकों के आधार पर एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक के चार पदों पर अमिता जैन, अनुज कुमार चौहान, करिश्मा चौहान और सुनीता त्यागी का चयन किया था, जबकि संबद्ध प्राथमिक विद्यालय में सुप्रिया यादव का चयन हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें