फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या: पेट में घोंपा लोहे का सरिया, ऐसे हाल में मिली लड़की की लाश; देखने वालों की कांप गई रूह

Sat, 28 Oct 2023 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

काली नदी के पास युवती का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन
crime demo, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवती के पेट में लोहे की  सरिया को घोंप दिया गया। उसके सिर पर भी चोट के निशान हैं। युवती की लाश को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


यहां की है घटना 
थाना बागवाला क्षेत्र स्थित काली नदी के किनारे गांव रंजीत नगला के पास एक युवती की लाश मिली। पुलिस की मानें तो युवती की हत्या कर शुक्रवार की रात को लाश यहां फेंक दी  गई। शनिवार सुबह आसपास के ग्रामीणों ने नदी किनारे शव देखा तो  सनसनी फैल गई। थाना बागवाला और जैथरा क्षेत्र के बॉर्डर पर युवती की हत्या कर शव डाला गया है। 

 झाड़ियां में मिला शव 
युवती का शव खून से लथपथ है और झाड़ियां में पड़ा मिला है। इसको लेकर साफ जाहिर हो रहा है कि युवती की हत्या कर शव फेंका गया है। वहीं थाना जैथरा प्रभारी फूलचंद ने बताया कि मेरे क्षेत्र में नहीं है, जबकि बॉर्डर पर नगला रंजीत गांव है। वहां पर शव पड़ा मिला है।  बागवाला थाना अध्यक्ष नरेश सिंह ने बताया कि शव झाड़ियों में पड़ा मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें