फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल के पास धर्मस्थल पर ईरानी पर्यटक ने अदा की नमाज, फिर मांगी माफी...कहा ये बात पता नहीं थी

Mon, 04 Nov 2024 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ईरान के पर्यटक ने ताजमहल के पास एक धर्मस्थल पर नमाज अदा की। इसके बाद उसने माफी भी मांगी कि ये सब भूल से हुआ। इस संबंध में ताजगंज पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के पूर्वी गेट के पास स्थित एक धर्मस्थल में ईरान के पर्यटक के नमाज अदा करने के बाद माफी मांगने का वीडियो वायरल हुआ है। 
विज्ञापन


ईरान का पर्यटक और उसके साथ मौजूद महिला वीडियो में अपना परिचय देते हैं। इसके बाद ईरान का पर्यटक बताता है कि वह प्रेयर (नमाज) करने के लिए जगह तलाश रहे थे लेकिन ऐसा कोई स्थान आसपास नहीं मिला। धर्मस्थल का दरवाजा खुला था, वहां कोई नहीं था। उन्होंने यहां प्रेयर कर ली। बाद में कुछ लोगों ने मना किया। 
विज्ञापन


पर्यटक ने भूलवश ऐसा करने की बात कही है। कहा है कि उसे नहीं पता था कि वह एक धर्मस्थल है। साथ ही इसके लिए माफी मांगी है। हालांकि इस संबंध में ताजगंज पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें