आगरा। खेरागढ़ विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम के 16वें दिन मंडी समिति मैदान पर सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। पहले सेमीफाइनल में इरादतनगर ने खेरागढ़ की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर खेरागढ़ नगर पंचायत की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। 15 ओवर के मुकाबले में खेरागढ़ की टीम ने 145 रन बनाए। इरादतनगर की टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इरादतनगर के भंडारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने विजेता टीम को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व रणजी क्रिकेटर एवं कोच उवैद कमाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और कस्बाई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच मिलता है। मौके पर उवैद कमाल की की पत्नी कॉर्क बॉल प्लेयर फरीदा कमाल, राज पुरोहित, लक्ष्मी नारायण शास्त्री, राजू लवानियां आदि रहे।
विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम