फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन ने बदली पुलिस अफसरों की दिनचर्या, स्वस्थ्य रहने के लिए अपनाए ये तरीके

Mon, 27 Apr 2020 01:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

घर में 30 मिनट योगा, लगा रहे दौड़ 
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी रवि कुमार बाएं से दाएं में पहले, बीच में प्रमोद कुमार व मास्क लगाए सौरभ दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए पुलिस महकमा सबसे अधिक कवायद कर रहा है। राशन और दूध की व्यवस्था से लेकर लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस लगी है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों की दिनचर्या भी बदल गई है।
विज्ञापन


वे खुद को फिट रखने के लिए घर में ही 30 मिनट योगा तो दौड़ भी लगा रहे हैं। खानपान में बदलाव कर लिया है। चिकनाई युक्त खाने से दूरी बना ली है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए संतरे का जूस और नींबू पानी पी रहे हैं। 

घर आते ही नहाना, फिर गर्म पानी पीते हैं: सौरभ दीक्षित 
क्षेत्राधिकारी हरीपर्वत (अपर पुलिस अधीक्षक) एएसपी सौरभ दीक्षित बताते हैं कि रोजाना पांच बजे जाग जाते हैं। इसके बाद सबसे पहले आधा घंटे तक योगा करते हैं। घर के गार्डन में ही दौड़ लगाते हैं। इसके बाद क्षेत्र में निकल जाते हैं। हॉटस्पॉट से लेकर अन्य इलाकों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन


इस दौरान संक्रमण से बचाव का भी ध्यान रखते हैं। मुंह से मास्क नहीं उतारते हैं। गाड़ी को रोजाना सैनिटाइज कराते रहते हैं। घर आने पर सीधे बाथरूम में जाते हैं। कपड़ों को गर्म पानी में डालने के बाद नहाने चले जाते हैं। पूरी तरह से सैनिटाइज होने के बाद ही परिवार के लोगों से मिलते हैं। गर्म पानी पीते हैं। इससे फिटनेस बनी रहती है। 
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी रवि कुमार व प्रमोद कुमार - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारियों की सेहत की भी जानकारी लेता हूं: रवि कुमार 
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपीआरए) रवि कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सबसे पहले सैनिटाइजेशन जरूरी है। इसलिए अपनी गाड़ी को रोजाना सैनिटाइज कराते हैं। सुबह उठने पर कुछ देर के लिए व्यायाम करते हैं। इस दौरान मशीन से दौड़ भी लगाते हैं।

इसके बाद ड्यूटी पर निकलना पड़ता है। मैं क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद घर आता हूं तो इस बात का ख्याल रखता हूं कि परिवार से तुरंत न मिलूं। बाथरूम में नहाने के बाद ही परिवार से मिलते हैं। जब भी बाहर जाते हैं, अपने साथ मास्क और सैनिटाइजर रखते हैं। अपने कर्मचारियों की सेहत के बारे में पूछता रहता हूं। 

 
खानपान में भी कर लिया बदलाव : प्रमोद कुमार 
एसपीआरए प्रमोद कुमार पर अपने क्षेत्र के अलावा कंट्रोल सेंटर का भी काम है। उनका कहना है कि सुबह जागते ही सबसे पहले व्यायाम करता हूं। फिट रहने के लिए अपने खानपान में बदलाव किया है। चिकनाई युक्त भोजन नहीं करता हूं। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए संतरे का जूस लेता हूं।

नींबू पानी भी पीता हूं। एकबार घर से निकलने के बाद वापस आने पर सीधे बाथरूम में नहाने जाता हूं। अपने कपड़े खुद ही धोते हैं। गाड़ी को भी सैनिटाइज कराते रहते हैं। दिन में तीन चार बार नहाना पड़ जाता है। वर्दी को हर बार बदलते हैं, जिससे किसी तरह का संक्रमण न रहे। मैं घर में परिवार के लोगों को मास्क पहनकर और सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहने के लिए बोलता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें