आगरा के नाई की मंडी निवासी युवक को ऑनलाइन ई-स्टोर खोलकर मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 18.70 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट, यूपीआई ट्रांजेक्शन और क्रिप्टो करेंसी के जरिए रकम वसूली।
ऑनलाइन ई-स्टोर खोलकर निवेश का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने युवक को जाल में फंसाया। निवेश के नाम पर 18.70 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। भुगतान नहीं होने पर थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
नाई की मंडी निवासी मोहम्मद सालिम ने फर्जी वेबसाइट के जरिये रकम हड़पने का आरोप लगाया है। बताया कि 15 अप्रैल को ई-सेलर स्टोर, ई-बे.कॉम वेबसाइट पर खाता बनाकर सालिम इंटरप्राइजेज के नाम से ऑनलाइन स्टोर शुरू किया। शुरुआत 10 हजार रुपये के ऑर्डर से हुई। बाद में बड़े ऑर्डर मिलने का झांसा देकर अलग-अलग यूपीआई आईडी पर भुगतान कराया गया। उसने 9 मई तक लगातार भुगतान किया। जब रकम निकालने का प्रयास किया तो उनसे और निवेश करने की मांग की गई।
इसके बाद उसे वेबसाइट के फर्जी होने का संदेह हुआ। जांच की तो पता चला कि वेबसाइट खुद को प्रसिद्ध ई-कॉमर्स कंपनी ईबे से जुड़ा बताकर विश्वास में लेती थी और ऑर्डर पूरे करने के नाम पर निवेश कराती थी। उन्होंने अलग-अलग यूपीआई आईडी पर कुल 16,70,500 रुपये जमा कराए गए। इसके अलावा वेबसाइट से जुड़े लोगों ने चैट के दौरान 11 और 12 मई को क्रिप्टो एड्रेस पर दो किस्तों में लगभग 2 लाख की क्रिप्टो करेंसी ले ली। आरोपियों ने पीड़िता से 18,70,500 रुपये ले लिए।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को यूपीआई ट्रांजेक्शन और कथित फर्जी वेबसाइट के स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अ