फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जांच के नाम पर रुपये मांगने के मामले में जांच शुरू

Fri, 02 Aug 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सीडीओ ने अपने निरीक्षण के दौरान बृहस्पतिवार को सौ शैया अस्पताल में मिली शिकायतों पर सीएमएस को जांच के आदेश दिए थे। सीडीओ के आदेश पर शुक्रवार से सीएमएस ने जांच शुरू कर दी। सीएमएस ने मामले में स्टाफ से पूछताछ की।
विज्ञापन

शैया अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंची सीडीओ को वहां मौजूद पुष्पा देवी ने बताया था कि उनकी पुत्री मीना प्रसव के लिए यहां भर्ती है। उसकी खून की जांच के नाम पर यहां उससे 2100 रुपये लिए गए हैं। सीडीओ ने यहां डिलेवरी रूम के बाहर एक महिला को प्रसव के लिए बाहर ले जाते देखा तो रुकवा लिया और पूछा कि उसे किसने रेफर किया है। इस पर बताया गया कि डिलेवरी रूम से उसे रेफर किया गया है।
सीडीओ ने नेहा को भर्ती कराते हुए उसका प्रसव सौ शैया अस्पताल में कराने के निर्देश दिए थे। सीडीओ ने जांच के नाम पर रुपये लेने और प्रसूता को रेफर किए जाने के मामले में सीएमएस महिला अस्पताल शशांक को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ के निर्देश पर शुक्रवार को सीएमएस ने डिलेवरी रूम के स्टाफ से महिला को रेफर किए जाने के संबंध में पूछताछ की। वहीं जांच के नाम पर रुपये की बात पर लैब में पूछताछ की। सीएमएस ने बताया कि तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट सीडीओ को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें