फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल में एक और संदिग्ध शिक्षिका के खिलाफ जांच शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में एक और संदिग्ध शिक्षिका की जांच शुरू हो गई है। फिरोजाबाद ब्लॉक में तैनात शिक्षिका के खिलाफ वर्ष 2004-05 में बीएड की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी प्राप्त करने की शिकायत की गई है। हालांकि शिक्षिका का नाम एसआईटी सूची में शामिल नहीं है। शिकायतकर्ता ने शपथपत्र पर बीएसए कार्यालय में शिकायत दी है। बीएसए ने शिक्षिका के खिलाफ जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद ब्लॉक के पुराप्रसाद के परिषदीय विद्यालय में में तैनात शिक्षिका पर आरोप है कि शिक्षिका ने वर्ष 2004-05 में फर्जी तरीके से बीएड किया। उसी डिग्री के आधार पर शिक्षिका ने नौकरी प्राप्त की। हालांकि एसआईटी की सूची में शिक्षिका का नाम नहीं है। शिकायतकर्ता ने यह शिकायत शपथपत्र पर दी है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने शिक्षिका द्वारा डिग्री प्राप्त करने वाले कॉलेज का सत्यापन भी संलग्न किया है। इसमें कॉलेज ने शिक्षिका के नाम की छात्रा के प्रवेश नहीं होने की बात कही है। शिकायत के बाद मामले में बीएसए ने जांच शुरू करा दी है। विभाग में जमा अभिलेखों से सत्यापन किया जा रहा है।
पुराप्रसाद के परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षिका के खिलाफ शिकायत आई है। हमने जांच शुरू करा दी है। शिकायत सही मिलने पर शिक्षिका के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डा. अरविंद पाठक, बीएसए
शिक्षक को जेल, बीएसए ने किया निलंबित
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूल सिवारा में तैनात प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक को मटसेना पुलिस ने पॉक्सो अधिनियिम के तहत जेल भेजा है। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि शिक्षक पर नाबालिग बालिका से गलत कार्य करने का आरोप है। शिक्षक के जिला कारागार में निरुद्ध होने के कारण उसे निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें