पूछताछ में ये यौन क्षमता कम होना, यौन संबंध में सफल न होना समेत अन्य परेशानी बताते हैं। इनमें 25-40 साल के 60-65 फीसदी मरीज होते हैं। 70-80 फीसदी तो नीम-हकीम और झोलाछाप से इलाज करा लिया। मर्ज बढ़ने पर गहरे तनाव और अवसाद में मिले। काउंसिलिंग में बताया कि यौन क्षमता का सीधा संपर्क मस्तिष्क से है। खुश रहने, व्यस्त रहने और साथी से मधुर संबंध रखने को भी कहा। इससे वे पूरी तरह से ठीक भी हुए।
परिवार परामर्श केंद्र में हर पांच में से एक मामला
निदेशक ने बताया कि विशेषज्ञों के पास नहीं पहुंचने पर पति-पत्नी के संबंध बेहद खराब होने लगते हैं। तलाक तक की नौबत आ जाती है। परिवार परामर्श केंद्र में औसतन हर 5 में से एक मामला ऐसा ही होता है। इस पर चिकित्सकीय परामर्श भी लेते हैं और यहां मरीज भी भेजते हैं।
युवाओं में मोटापा, धूम्रपान-एल्कोहल से बढ़ी परेशानी
वरिष्ठ यूरोलोजिस्ट एंड एंडोलोजिस्ट डॉ. अरुण तिवारी के अनुसार-
- घंटों बैठकर कार्य करना
- नशाखोरी
- मोटापा
- अत्यधिक तनाव
- वजन बढ़ने के बाद भी फास्ट फूड खाना
उपर्युक्त कारणों से यौन क्षमता प्रभावित हो रही है। मरीजों में 20-35 साल के 40-45 फीसदी मरीज हैं। इनका वजन बढ़ा हुआ है। फास्ट फूड भी खाते हैं। पूरे दिन एक-डेढ़ किमी भी पैदल नहीं चलते हैं। 6-8 घंटे बैठकर कार्य करते हैं। लंबे समय तक ऐसी स्थिति से मांसपेशियां और नस कमजोर होने लगती हैं। रक्त संचार भी प्रभावित होने लगता है। फिटनेस सुधारने और दवा से मरीज तेजी से ठीक होता है।
ये करने से मिलेगा लाभ
- 3-5 किमी रोज पैदल चलें, साइकिल चलाएं।
- वजन, मधुमेह नियंत्रित रखें, फास्ट फूड से पेट न भरें।
- तनाव लंबे समय तक हो तो चिकित्सक से इलाज लें।
- 40 मिनट बैठने के बाद टहलें, वार्मअप करें।
- फल, हरी तरकारी, दाल और सलाद अधिक खाएं।
- धूम्रपान, शराब, गांजा समेत अन्य नशा न करें।
- अपने साथी से मधुर संबंध रखें, एकदूसरे की प्रशंसा करें।