आगरा। स्टेट जीएसटी की असिस्टेंट कमिश्नर निवेदिता सिंह के प्रकरण की जांच पूरी कर अधिकारियों ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर शासन निवेदिता के भविष्य पर फैसला करेगा।
असिस्टेंट कमिश्नर के खिलाफ शहर के कारोबारी और ट्रांसपोर्टर ने माल लदी गाड़ी छोड़ने के लिए 4.50 लाख रुपये वसूलने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालक असगर अली ने राज्य कर विभाग के अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी।
वहीं, निवेदिता ने ट्रांसपोर्टर और कारोबारी के खिलाफ हरीपर्वत थाने में 3 दिसंबर को 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। हालांकि पुलिस ने इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं की। अब दोनों ही पक्षों में कौन सही है, इसका फैसला शासन करेगा।