फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस: नेताजी सुभाषचंद्र बोस एक्सप्रेस की सारथी बनीं 'नारी शक्ति', ट्रेन लेकर कानपुर रवाना

Tue, 09 Mar 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • ट्रेन को टूंडला से कानपुर के लिए रवाना हुईं महिला स्टाफ 
  • एनसीसी कैडेट्स ने महिला स्टाफ को भेंट किए गुलाब के फूल
विज्ञापन
महिला दिवस के मौके पर ट्रेन चलातीं महिला पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन से नेताजी सुभाषचंद्र बोस एक्सप्रेस (कालका मेल) की कमान नारी शक्ति को दी गई। इस ट्रेन में लोको पायलट से लेकर गार्ड, टीटीई एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों में पूरी तरह से महिलाएं शामिल रहीं। 

विज्ञापन


सोमवार को टूंडला रेलवे स्टेशन पर कालका से चलकर हावड़ा जाने वाली 02312 नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक्सप्रेस (कालका मेल) को महिला रेलकर्मियों ने संचालित किया। इस मौके पर महिलाओं का स्टाफ ट्रेन को लेकर कानपुर के लिए रवाना हुआ। 

इससे पूर्व एनसीसी कैडेट्स ने महिला स्टाफ को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। ट्रेन लेकर कानपुर जा रहीं लोको पायलट अर्चना सिंह ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत ही खास है। मुख्य लोको पालयट बनकर उन्होंने समाज की सभी महिलाओं को ये संदेश दिया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन महिलाओं ने पेश की मिशाल
नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक्सप्रेस में मुख्य लोको पायलट अर्चना सिंह, असिस्टेंट लोको पालयट निधि शुक्ला, चेकिंग स्टाफ में पुष्पा देवी, चन्द्रवती देवी, भगवानश्री, गॉर्ड स्टाफ में आरती कुमारी, आरपीएफ स्टाफ में नेहा, बबिता, नेहाराज आदि शामिल रहीं। 

मंडल यातायात प्रबंधक (डीटीएम) टूंडला जे. संजय कुमार ने कहा कि महिलाओं के लिए यह बहुत ही खास दिन है। इस मौके पर महिला रेलकर्मियों के स्टाफ ने कानपुर तक ट्रेन को संचालित कर पुरुष प्रधान देश में मिशाल पेश की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें