फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संवारेंगे आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों खेल प्रतिभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। प्रदेश के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और प्रशिक्षक उभरते हुए खिलाड़ियों को जीत का मंत्र सिखाएंगे। शासन के निर्देश पर खेल विभाग ने प्रदेश के 35 आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में 15 खेलों के लिए 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की तैनाती का निर्णय लिया है। इसके लिए चयनित प्रशिक्षकों को 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह का मानदेय दिया जाएगा। मंडल में आगरा में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम और मैनपुरी में पंडित जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आवासीय छात्रावास है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि मंडल सहित प्रदेश भर के छात्रावासों में हॉकी में (बालक, बालिका), फुटबॉल में (बालक), तैराकी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट में (बालक), बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग में (बालक), हैंडबॉल में (बालिका) और जूडो में (बालक) के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जानी है।
ऐसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिन्होंने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स या वर्ल्ड कप या वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया हो। पद्मश्री, खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार या ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित हों या जिसने ओलंपिक, विश्व कप या एशियन गेम्स में भारतीय टीम को कोचिंग दी हो, आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


10 अप्रैल तक मौका
इच्छुक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और प्रशिक्षक 10 अप्रैल तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के सरकारी हॉस्टलों में रह रहे खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय तकनीक और अनुभव का लाभ दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें