फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कलेक्ट्रेट परिसर में बनाई गई अंतरराष्ट्रीय शांतिदूत महिला कॉर्नर गैलरी

Fri, 10 May 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने जिले की महिलाओं को आगे बढऩे व उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए एक अनूठी पहल की है। विश्व में शांति एवं सद्भाव की अग्रदूत अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एवं नोबेल पुरस्कार विजेता महिलाओं के चित्र लगवाकर कलेक्ट्रेट परिसर में महिला कॉर्नर गैलरी बनाई गई है। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को महिला कॉर्नर गैलरी का फीता काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में महिला कॉर्नर गैलरी बनाए जाने का उद्देश्य जनपद की महिलाओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना है। आज के समय में महिलाएं किसी भी कार्य में पुरूषों से पीछे नहीं हैं। प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं साहसिक कार्य करते हुए आगे बढ़ रही हैं और अपने घर, परिवार एवं देश का नाम रोशन कर रही हैं। विश्व में शांति एवं सद्भाव स्थापना के लिए अंतरराष्ट्रीय नोबेल पुरस्कार विजेता महिलाओं के चित्रों को देखकर और विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए साहसिक कार्यों को पढ़कर अन्य महिलाएं भी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें तथा अपने परिवार एवं देश का नाम रोशन करें। इन महिलाओं के चित्र की बनाई गई कॉर्नर गैलरी :
विज्ञापन

महिला कॉर्नर गैलरी में विश्व की महिला शांतिदूत एवं नोबल पीस पुरस्कार विजेता मेसेडोनिया में जन्मी तथा कलकत्ता की संत मदर टेरेसा, फिलीपींस की मारिया रेसा, ईरान की नर्गिस मोहम्मदी, इराक की नादिया मुराद बसी ताहा, यूएसए की जोडी विलियम्स, ईरान की शीरीन इबादी, केन्या की वंगारी माथाई, पाकिस्तान की युसुफजई मलाला, यमन की तवक्कुल करमान, लाइबेरिया गणराज्य की एलन जॉनसन तथा लेमाह जीबोवी, चेक गणराज्य की राजधानी प्राग की बर्था वॉन सटनर, जमैका की ईमाइलग्रीन बॉल्च, यूएसए की जेन एडमस, आयरलैण्ड की बेट्टी विलियम्स और मैरेड कोरीगन, स्वीडन की अज्वा मेयरदल, ग्वाटेमाला की नोबल पुरस्कार विजेता रिगोबर्टा मेन्यू तुम तथा रंगून, बर्मा की आंग सान सू की आदि के चित्र लगाए गए हैं। सभी चित्रों में इन नोबेल पुरस्कार विजेता महिलाओं के साहसिक कार्यों, उपलब्धियों, रचनाओं आदि का विस्तार से वर्णन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें