प्रदर्शन करके कूड़ा उठवाने की मांग
घिरोर। कस्बा में गोल चक्कर से मैनपुरी रोड पर दुकानों की साफ सफाई के बाद निकलने वाला कूड़ा नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों द्वारा नहीं उठाया जा रहा है। इससे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। दुकानदारों ने प्रदर्शन करके रोजाना कूड़ा उठवाने की मांग की है।
नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा गोल चक्कर से मैनपुरी रोड पर दुकानदारों द्वारा सफाई करने के बाद वाद कूड़े का ढेर लगा दि जाते थे। उनको रोजाना ट्रैक्टर द्वारा सफाई कर्मचारियों द्वारा उठाया जा रहे था। लेकिन एक सप्ताह से दुकानदार अपनी दुकानों को साफ सफाई करने के बाद सामने ढेर लगा देते हैं। कर्मचारियों की गाड़ी न पहुंचने से कूड़े ढेर लगे रहते हैं। इससे गंदगी का अंबार लग जाता है। संजय शर्मा, जहीर, विनय शाक्य, भूरे, मनोज, बलवीर सिंह, नेत्रपाल, संतोष कुमार ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से कूड़ा हटवाने की मांग की है।