फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल लेदर फुटवियर फेयर ‘मीट एट आगरा’ आज से, केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन

Fri, 26 Oct 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मीट एट आगरा
विज्ञापन
आगरा में इंटरनेशनल लेदर फुटवियर, कंपोनेंट एंड मशीनरी फेयर ‘मीट एट आगरा’ शुक्रवार से शुरू हो रहा है। तीन दिवसीय फेयर का आयोजन पहली बार सींगना में बने आगरा ट्रेड सेंटर में किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जिसका उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु और प्रदेश के एमएसएमई मंत्री सत्यदेव पचौरी आ रहे हैं। फेयर में वीजा संबंधी दिक्कतों के कारण पाकिस्तानी कारोबारी नहीं आएंगे, वहीं बांग्लादेश के कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल आ रहा है।

26 से 28 अक्तूबर तक सींगना के आगरा ट्रेड सेंटर में आयोजित हो रहे मीट एट आगरा के 12 वें संस्करण की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अभी तक यह फेयर तारघर मैदान, माल रोड पर आयोजित होता रहा है, लेकिन पहली बार यह ट्रेड सेंटर में लग रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां से हर 30 मिनट बाद बस

ट्रेड सेंटर और डिजाइन स्टूडियो लैब का उद्घाटन भी इस दौरान ही होगा। शहर से दूर सींगना तक लोगों को लाने-ले जाने के लिए हर 30 मिनट बाद बसें लगाई गई हैं, जो भगवान टाकीज और संजय प्लेस से लगातार चलती रहेंगी। 

एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि मीट एट आगरा में ट्रेड सेंटर के अंदर और बाहर स्टॉल होंगे। हर दिन जागरूकता संबंधी सेमिनार और वर्कशाप आयोजित की जाएंगी। ट्रेड सेंटर में मशीनरी के लिए अलग से हॉल तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें