फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय श्वान दिवस: कुत्तों के लिए शहर में बनेंगे 300 फीडिंग पॉइंट्स, पशु प्रेमियों की ली जा रही मदद

Tue, 26 Aug 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पशु प्रेमी अब कुत्तों को सड़क पर खाना नहीं खिला सकेंगे। नगर निगम के 100 वार्डों में 300 डॉग फीडर प्वाइंट बनेंगे। जहां कुत्तों के खान-पान से इलाज तक की सुविधा होगी। इसके लिए नगर निगम ने सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
आवारा कुत्ते। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नगर निगम शहर के करीब 300 स्थानों पर जनसहयोग से डॉग फीडिंग पॉइंट बनाएगा। इसके लिए निगम प्रशासन ने एक कोर कमेटी गठित की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह पहल की जा रही है, ताकि लावारिस कुत्तों को भोजन और देखभाल की व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से हो सके।
विज्ञापन


इसके लिए सोमवार को कई पशु प्रेमियों ने नगर निगम कार्यालय में पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह से मुलाकात की। बैठक के दौरान एक कोर कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया जो स्थानों को चिह्नित करेगी। इसमें कैस्पर्स होम ट्रस्ट संस्था की ट्रस्टी विनीता अरोरा के साथ दीप्ति उपाध्याय, त्रिमोहन मिश्रा, सन्नी अरबाज, सुची माहेश्वरी, शांतनु बंसल और अपूर्व शर्मा शामिल हैं। यह कमेटी कुत्तों को खाना खिलाने वालों को फीडिंग पॉइंट निर्धारित करने और बोर्ड लगाने में मदद करेगी।

शहर में एक लाख से ज्यादा कुत्ते
शहर में करीब एक लाख से ज्यादा कुत्ते हैं। इन कुत्तों को अभी तक पकड़कर रखने के लिए निजी व सरकारी स्तर पर पर्याप्त आश्रय स्थल नहीं थे। ऐसे में सिर्फ आक्रामक कुत्तों को ही पकड़कर इनमें डाला जाता रहा था। हालांकि पशु प्रेमियों का कहना था कि अगर कुत्तों को उनकी जरूरत का खाना और वातावरण मिले तो वह आक्रामक नहीं होंगे।
विज्ञापन



जनसहयोग से योजना होगी सफल
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए नगर निगम आगरा शहर में जनसहयोग से डॉग फीडिंग पॉइंट स्थापित करेगा। इसके लिए स्थान के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। पशु प्रेमियों और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से इस योजना को सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें