फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर राहुल चाहर के पिता से धोखाधड़ी, रकम लेने के बाद बिल्डर ने नहीं की रजिस्ट्री

Mon, 13 May 2024 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अंतर्राष्ट्रीय  क्रिकेटर राहुल चहर के पिता देशराज चहर के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। क्रिकेटर के पिता का आरोप है कि एक बिल्डर से नवनिर्मित कॉलोनी में मकान बुक किया था। इस दौरान उन्होंने तय रकम दे दी, लेकिन बिल्डर ने रजिस्ट्री नहीं की है।


 
विज्ञापन
राहुल चाहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर राहुल चाहर के पिता देशराज चाहर से गैलेक्सी निर्माण प्राइवेट लिमिटेड के बिल्डर ने धोखाधड़ी कर ली। जगदीशुपरा के गांव मघटई में नवनिर्मित कालोनी नरसी विलेज में मकान की बुकिंग कर रकम जमा करा ली गई। आरोप है कि रजिस्ट्री के लिए कंपनी के आफिस के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बिल्डर और कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने डीसीपी सिटी से शिकायत की है। धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। मामले में जगदीशपुरा पुलिस को जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन


विश्वकर्मा विहार, शास्त्रीपुरम निवासी देशराज चाहर ने बताया कि गैलेक्सी निर्माण प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मौजा मघटई में नरसी विलेज नाम से कालोनी का निर्माण कर रही है। उन्होंने कालोनी पसंद आने पर वर्ष 2012 में एक मकान संख्या 182 को बुक कर दिया। यह पहले गीतम सिंह के नाम पर लिया था।

बाद में अपने बेटे राहुल चाहर के नाम करा लिया। मकान का निर्माण करने में कंपनी को 10 साल लग गए। तब तक उनसे मकान की कीमत 26.50 लाख रुपये ले लिए गए।
 

मकान बनने पर वह कंपनी के आफिस में रजिस्ट्री कराने के लिए गए थे। मगर, कर्मचारी टालमटोल करने लगे। आरोप लगाया कि सेल्स हेड पीयूष गोयल रजिस्ट्री करने के बजाय धमकी देने लगे। उन्होंने दिल्ली के लाजपत नगर स्थित कंपनी के आफिस में भी संपर्क किया। मगर, कोई जवाब नहीं मिला।

कंपनी के मालिक वासुदेव गर्ग, फाइनेंस हेड अरुण गुप्ता, सेल्स हेड पियूष गोयल रजिस्ट्री करने के लिए तैयार नहीं हुए। इस पर उन्होंने डीसीपी सिटी के कार्यालय में शिकयात दर्ज कराई। मामले की जांच जगदीशपुरा पुलिस कर रही है।


 
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि नवनिर्मित कालोनी में मकान की रजिस्ट्री नहीं कराने के मामले में शिकायत मिली। थाना जगदीशपुरा पुलिस को जांच के आदेश किए गए हैं। साक्ष्य मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें