अंतर महाविद्यालयीय नाट्य मंचन प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख रुपये, उपविजेता को 50 हजार और तृतीय स्थान पाने वाली टीम को 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी जाएगी।
आगरा के वनबंधु परिषद आगरा चैप्टर की बैठक बुधवार को कमला नगर के एक होटल में आयोजित हुई। सेवा कार्यों की समीक्षा के बाद आगामी अंतर महाविद्यालयीय नाट्य मंचन प्रतियोगिता-2025 की तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया गया कि इसमें सृजन और संस्कृति का संगम दिखेगा।
विज्ञापन
समारोह के पत्रक का विमोचन करते हुए अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंघल ने कहा कि वनबंधु परिषद 1989 से वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और स्वावलंबन की दिशा में कार्य कर रही है। संयोजक गोविंद प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता 8 और 9 नवंबर को सूरसदन में होगी। पहले दिन चयन और दूसरे दिन फाइनल नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी।
विजेता टीम को एक लाख रुपये, उपविजेता को 50 हजार और तृतीय स्थान पाने वाली टीम को 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी दी जाएगी। अन्य प्रतिभागी टीमों को 10 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र प्रदान किए जाएंगे। संचालन सचिव जगदीश प्रसाद बंसल और आभार उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने किया।
विज्ञापन
संस्थापक डॉ. आरपी मंगल, पूर्व अध्यक्ष राम रतन मित्तल, रवि अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, दीपक कुमार अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अनिल गोयल, डॉ. जीएस जैन, प्रो. अमित अग्रवाल, महिला समिति से लता जैन, सुमन जैन आदि की मौजूदगी रही।